
इ जो योजना है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ग्रेजुएशन पास छात्राओं को Rs-50000₹ दे रही है इस योजना का लाभ सेसन-(2018-21,2019-22, 2020-23,2021-24) मे ग्रेजुएशन पास छात्राओं को ही मिलेगा। और जिन छात्राओं का रिजल्ट डेट-(01-04-2021) से (31-12-2024) के बीच आया है और जिनका रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड है,वो आवेदन कर सकती हैं। मुख्यमंत्री कन्या योजना ग्रेजुएशन पास छात्राओं को Rs-50000₹
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (ग्रेजुएशन पास छात्राओं के लिए) के बारे में :-
बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन पास छात्राओं को Rs-50000₹ दे रही है | जिससे वे अपने भविष्य के सपनों को साकार कर सकें।
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलता है जो बिहार राज्य की निवासी हों और किसी आपके विद्यालय में डिग्री प्राप्त कर चुकी हों। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्रा के आधार-लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का संचालन बिहार शिक्षा विभाग के medhasoft portal के माध्यम से कर सकते है
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में ,महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह की रोकथाम और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। कई बार आर्थिक तंगी के कारण बेटियाँ ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई या करियर नहीं बना पातीं। इस योजना के ज़रिए सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे आगे की पढ़ाई या स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

महत्वपूर्ण जानकारी:–
- यह योजना केवल एक बार दी जाती है और पूरी तरह निःशुल्क है।
- कई जिलों में आवेदन की ,अंतिम तिथि घोषित की गई है जैसे कैमूर जिले में 5 सितंबर 2025।
- कुछ साइबर कैफे में इस योजना के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें भी आई हैं, इसलिए छात्राओं को केवल सरकारी पोर्टल से ही आवेदन करना चाहिए।
🔥ऑनलाइन करने में लगने वाले डॉक्यूमेंट:-
1.आधार कार्ड
2.पार्ट-3 मार्कशीट
3.निवास प्रमाण पत्र
4.पासबुक
5.मोबाइल नंबर
6.इमेल आईडी